सरकार की घोषणा पर अधिकार मांग रहे ग्राम प्रधान

नाला : प्रखंड मुख्यालय सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सनत कुमार माजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले 22 नवंबर को आयोजित रांची में विकास सम्मेलन की समीक्षा की गयी. बैठक में ग्राम प्रधानों ने उक्त सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आश्वासन पर चर्चा करते हुए कहा कि […]

नाला : प्रखंड मुख्यालय सभागार में ग्राम प्रधान संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सनत कुमार माजी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले 22 नवंबर को आयोजित रांची में विकास सम्मेलन की समीक्षा की गयी. बैठक में ग्राम प्रधानों ने उक्त सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये आश्वासन पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाया जाय.

ग्राम प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह भी घोषणा की थी कि सभी राजस्व ग्राम प्रधानों को टेबलेट प्रदान किया जायेगा. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वशासन व्यवस्था के वाहक ग्राम प्रधानों को सरकार हर स्तर पर सुविधा मुहैया करायेगी. कुआं, चेकडेम, गांव की अंदर की सड़कें, शौचालय आदि योजनायें ग्राम प्रधानों के हवाले की जायेगी.

बैठक में वर्ष 2012-13 से ग्राम प्रधानों का सम्मान राशि बकाया है जिसे यथाशीघ्र भुगतान के लिए अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सनत कुमार माजी, दयामय राउत, शांत पाल, प्रभाकर मंडल, श्यामसुंदर मंडल, सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >