टैंकर के चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप एक टैकर के चपेट आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वाहन चालक फरार होने की फिराक में था तभी कुछ लोगों ने उसे पीछा कर गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर करमादहा मोड़ के समीप पकड़ा. घटना गुरुवार की सुबह […]

नारायणपुर : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के समीप एक टैकर के चपेट आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद वाहन चालक फरार होने की फिराक में था तभी कुछ लोगों ने उसे पीछा कर गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर करमादहा मोड़ के समीप पकड़ा. घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे की है.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन संख्या जेएच 01 जेड 3342 सुबह धनबाद जा रहा था. इसी क्रम में केंदुवाडीह के मंगल मियां की पुत्री सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में घटना घटित हो गयी. इसे उपचार के सीएचसी नारायणपुर लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >