नाला : मधुमक्खियों के झुंड ने एक 70 वर्षीय वृद्ध को बुरी तरह जख्मी कर दिया. परिजनों ने बरसाती तथा हेलमेट पहन कर मधुमक्खियों के झुंड से घिरे वृद्ध को बचाया. बताया जाता है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे पीड़ित तारकेश्वर राणा शौच के लिए बाहर जा रहे थे. इसी क्रम में हजारों की झूंड में जंगली मधुमक्खी ऊपर से गुजर रहा था.
इसी दौरान मधुमक्खी की काफिले ने 70 वर्षीय वृद्ध तारकेश्वर राणा पर हमला कर दिया. काफी शोरगुल करने पर ग्रामीण जुट गये और बरसाती व हेलमेट पहनकर अपने आपको सुरक्षित होकर मधुमक्खियों के चंगुल से बचाया. घटना गोदापियाल गांव की है. चिकित्सा प्रभारी डॉ नदियानंद मंडल ने कहा कि करीब 200 मधुमक्खियों के झुंड को निकाला गया है इलाज जारी है.
