छठ पर्व. िजले में आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजार में चहल पहल
दो दिन बाद छठ व्रत शुरू हो जायेगा. रविवार को पहला अर्घ्य है. इस बाबत जिला प्रशासन की पूरी टीम शहर व तालाबों की साफ सफाई में लगी हई है.
जामताड़ा : क्षेत्र में महापर्व छठ को लेकर जोर शोर से लोग तैयारी में जुट गये हैं. छठ पर्व में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. क्योंकि हिन्दू धर्म में छठ पर्व को विशेष स्थान दिया गया है. इस लिये लोग इस पर्व को लेकर काफी सजग एवं ऊर्जा से ओत प्रोत होकर इसकी विधि व्यवस्था में लग जाते है. छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की सफाई की जा रही है. पांडेडीह, पुरानानगर, अम्बाटांड़, बढ़बहाल समेत दर्जनों गांवों में हरेक साल छठ पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व में लोग आपसी दुश्मनी एवं भेदभाव को भुला कर भरपूर सहयोग करते हैं. छठ घाट की साफ सफाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है. छठ पूजा के सफल संचालन हेतु क्षेत्र के लोग कमेटी का भी गठन करते हैं.
छठ पूजा को लेकर सूप डाली की ब्रिकी बढ़ी : आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजार में चहल पहल प्रारंभ हो गया है. बजारों में सूप डाली खरीदारी को लेकर काफी भीड़ देखी जा रही है. हलांकि पिछले साल की तुलना में इस साल सूप डाली सहित अन्य सामग्री की दाम में बढ़ोतरी हुई है. बाजार में इस वर्ष छोटा सूप 35 से 40 रुपए में बिक रहा है. वहीं बड़ा सूप 50 से 60 रुपए में मिल रहा है. बड़ा डाला 200 से 220 रुपए में बिक रहा है जबकि छोटा डाला 130 रुपए में बिक रहा है. सूपती 20 से 25 रुपए में बिक रहा है. बिके्र ता सदाम अंसारी ने बताया कि जिला के रानीडीह, शमलापुर, पबिया सहित अन्य गांवों से खरीददारी कर बाजार में लाकर बेचा जाता है. कहा पिछले साल की तुलना में इस साल छट पूजा के साम्रगियों में पांच रुपए बढ़ोतरी हुई है. वहीं बिके्र ता कलीम अंसारी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा हटिया रहने के कारण ग्राहक धीरे धीरे आ रहा है.
छठ घाटों का िनर्माण करते लोग.
