चितरा डीएवी ने 10 विकेट से जीता मैच

शहीद प्रमोद की याद में टूर्नामेंट का आयोजन मैच जीतने के बाद शील्ड लेते विजयी प्रतिभागी. जामताड़ा : जेडीसीए के तत्वावधान में शहीद प्रमोद की याद में टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को इंडोर स्टेेडियम में किया गया. पहला मैच करमाटांड़ शिशु मंदिर बनाम चितरा डीएवी के बीच खेला गया. इस दौरान करमाटांड़ शिशु मंदिर ने […]

शहीद प्रमोद की याद में टूर्नामेंट का आयोजन

मैच जीतने के बाद शील्ड लेते विजयी प्रतिभागी.
जामताड़ा : जेडीसीए के तत्वावधान में शहीद प्रमोद की याद में टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार को इंडोर स्टेेडियम में किया गया. पहला मैच करमाटांड़ शिशु मंदिर बनाम चितरा डीएवी के बीच खेला गया. इस दौरान करमाटांड़ शिशु मंदिर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की. करमाटांड़ शिशु मंदिर ने 10.3 ओवर में 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गया.
वहीं चितरा डीएवी 1.4 ओवर में 10 विकेट से मैच अपने कब्जा कर लिया. मैन ऑफ द मैच आर्यन सिंह को मिला. बुधवार को करमाटांड़ शिशु मंदिर बनाम जामताड़ा डीएवी के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर सचिव योगेश सिंह, उज्जवल भोक्ता, रवींद्र झा, कुणाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >