बाइक के धक्के से दो छात्रा घायल

कुंडहित : कुंडहित के लोहरापाड़ा दुर्गामंदिर के समीप एक अज्ञात बाइक ने दो लड़की को धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों ने दोनों बालिकाओं को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भरती कराया. दोनों दीपावली को लेकर मोमबत्ती खरीदने के लिए आयी थी. एक अरुणा राणा उम्र 17 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है. उसकी हालत […]

कुंडहित : कुंडहित के लोहरापाड़ा दुर्गामंदिर के समीप एक अज्ञात बाइक ने दो लड़की को धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों ने दोनों बालिकाओं को गंभीर अवस्था में सीएचसी में भरती कराया. दोनों दीपावली को लेकर मोमबत्ती खरीदने के लिए आयी थी. एक अरुणा राणा उम्र 17 वर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है. उसकी हालत को देखते हुए तुरंत ऑक्सीजन लगाया गया. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया है. वहीं बसंती मुर्मू नाम की लड़की उम्र 18 वर्ष का बांया हाथ टूट गया है तथा मुंह में भी गंभीर चोट लगी है. बसंती कुंडहित के धोबना गांव की रहने वाली है तथा अरुणा ढाकोपाड़ा की रहने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >