नारायणपुर : नव चयनित मेठों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दूसरे दिन मेठों को कई अहम जानकारी दी गयी. इसकी जानकारी प्रखंड परिसर स्थित सभाभवन में बीपीओ रशिक हेंब्रम ने दी. जिसमें प्रखंड के चार पंचायत के मेठाें ने भाग लिया. बतौर प्रशिक्षक बीपीओ ने कहा कि आप सभी लोग अच्छे ढंग से प्रशिक्षण का लाभ लें
और अपने अपने क्षेत्र में बेहतर ढंग से कार्य करें. आप सबों को आवासीय रुप से रहकर प्रशिक्षण ग्रहण करना है. बतौर प्रशिक्षक बीपीओ रशिक हेंब्रम ने सभी नव चयनित मेठों को कर्तव्य बोध कराया. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णत: आवासीय है. आप सभी यहां पर रहकर इसका लाभ उठावें.
