रैली में भाग लेने रांची जायेंगे भाजपाई

जामताड़ा : जामताड़ा के रानीडीह पंचायत के तरणी मोड़ में भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक रमेश पंडित की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड कार्य समिति के जिला प्रभारी सोमनाथ सिंह ने भाग लिया.बैठक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाने तथा बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची की रैली में शामिल […]

जामताड़ा : जामताड़ा के रानीडीह पंचायत के तरणी मोड़ में भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक रमेश पंडित की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड कार्य समिति के जिला प्रभारी सोमनाथ सिंह ने भाग लिया.बैठक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाने तथा बिरसा मुंडा की जयंती पर रांची की रैली में शामिल होने का निर्णय लिया गया. साथ ही डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा 06 अप्रील 2017 को पार्टी का स्थापना दिवस बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया. जिला प्रभारी सोमनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में रघुवर की सरकार अच्छा काम कर रही है.

गरीबों के हित में भी कई कल्याणकारी योजनायें चलायी गयी है. बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी कई प्रकार से कल्याणकारी योजना शुरू की गयी है. साथ ही किसानों को, मछुवारों को भी प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण से जोड़ने का निर्णय लिया गया है. सभी तबके के लोगों को आत्मनिर्भर के लिए योजना चलायी गयी है.

कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरुरत है. विपक्ष आवाज उठा रही है कि सरकार काम नहीं कर रही है. जिस भ्रम को दूर करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया. कहा कि आने वाले दिन भी सरकार ओर बेहतर काम करने जा रही है. मौके पर धर्मेंद्र वर्मण, सीताराम दे, तरुण मंडल, प्रेम राय, उदय गोस्वामी, बरुण मंडल, रंजीत पंडित, जगत राय, स्वपन मंडल, इलियास अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >