राशि की मांग करते विभिन्न लैंपसों के अध्यक्ष.
जामताड़ा : प्रशासन से बार-बार शिकायत के बाद भी किसानों को लैंपस में बेचे गये धान का सही मूल्य अब तक नहीं मिला है. किसानों को धान का सही मूल्य नहीं मिलने से किसान संबंधित लैंपस के अध्यक्षों को परेशान कर रहे हैं. कभी लैंपस अध्यक्ष कार्यालय में पहुंचते हैं तो कभी डर के मारे भागे रहते हैं. कभी अध्यक्ष जिला सहकारिता कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. बुधवार को जिले के कई प्रखंड के लैंपस अध्यक्ष जिला सहकारिता कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे.
जिले में किसानों के धान को लैंपस के माध्यम से खरीदा गया, लेकिन अभी तक किसानों को भुगतान नहीं किया गया. किसानों का अब तक भुगतान एक अनुमान के मुताबिक करोड़ों रुपये की राशि बकाया है. लैंपस अध्यक्षों ने कहा कि जिला सहकारिता कार्यालय में जब आंवटन पहुंचती है तो जो लैंपस अध्यक्ष पैसे देते हैं. विभाग इस प्रकार की नीति से काम करेगी तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.
कहां कितना बकाया
कुंडहित पंचायत 62 लाख
फतेहपुर बामनडीहा 14 लाख
नाला दलाबड़ 7.30 लाख
बिंदापाथर 3.50 लाख
