नाला : पानी में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गयी. विगत रात्रि अस्पताल में करीब 07 बजे पानी में डूबे हुए बच्चे को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. उस वक्त ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद प्रकाश ने कहा कि बच्चा अस्पताल में लाने के पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक का नाम सागर गोरांय आठ वर्ष बताया जाता है.
परिवार वालों का कहना है कि सागर गोरांय अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार करीब चार बजे खेलने निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया. खोजबीन करने के बाद गांव के समीप जलाशय में बच्चे का शव मिला. विदित हो कि इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं है. न ही किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि हुई है. मृतक के परिजन शोकाकूल है. परिजनों द्वारा अभी तक थाने में भी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गयी है.
