नशामुक्ति को लेकर हुई सभा

जामताड़ा : शहर के गायछांद में नारी शक्ति संगठन द्वारा नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों के साथ एक सभा की. सभा में काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया. सभा में मुख्य रुप से जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाग लिया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अंसारी ने कहा कि नारी […]

जामताड़ा : शहर के गायछांद में नारी शक्ति संगठन द्वारा नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों के साथ एक सभा की. सभा में काफी संख्या में गांव की महिलाओं ने भाग लिया. सभा में मुख्य रुप से जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाग लिया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अंसारी ने कहा कि नारी शक्ति संगठन द्वारा चलाया गया, अभियान में वे पूर्ण रूप से संगठन के साथ है. जहां भी जरुरत पड़ेगी वे हाजिर हो जायेंगे. कहा : यह अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है.

इससे समाज के अनेकों परिवारों की जिंदगी बचायी जा सकती है. डॉ अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार गरीबों के हित की सरकार नहीं है. शराब से गरीबों की जिंदगी बरबाद हो रही है. लेकिन गरीबों पर सरकार की नजर नहीं है. नारी शक्ति संगठन के आभा आर्या ने कहा कि गायछांद गांव एक दिन जरुर नशामुक्त गांव होगा. गांव की सभी महिलाएं खुशहाल होगी. शराब से अनेकों परिवार बिखर गया है. लेकिन झारखंड सरकार कहती है कि शराब से राजस्व की प्राप्ति होती है.

शराब बंदी की दिशा में सरकार कोई पहल नहीं कर रही है. कहा : नारी शक्ति संगठन जो मुहिम समाज में चलायी है, वो पूरा करके ही दम लेगी. मौके पर नारी शक्ति संगठन के मिठु पोद्या,चायना सर्खेल, तनुश्री खां, रोजमेरी टुडू, नमिता मरांडी कांग्रेस के इरशाुदल आरसी, तनवीर आलम, अजहरुद्दीन सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >