जामा : प्रखंड के खटंगी पंचायत के बीचकोड़ा गांव में प्रेम प्रसंग में एक विवाहित युवक की हत्या कर दिये जाने की खबर है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक 25 साल के जियालाल मरांडी का शव सुबह-सुबह गांव के ही शिबू सोरेन के तालाब में मिला. उसके दोनों कान कटे हुए थे.
गर्दन पर तेज धारदार हथियार से वार किये जाने का निशान था. चेहरे पर भी गहरे जख्म थे. मृतक जियालाल की पत्नी शोभा हेंब्रम ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. शोभा के मुताबिक चार महीना पहले उसके पति का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था. गांव वालों ने एक-दूसरे के घर आना-जाना बंद करा दिया था. उसने आशंका जाहिर की है कि इसी मामले को लेकर उसके पति की हत्या की गयी है. समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी. मृतक दो बच्चों का पिता था.
