मंचासीन जामताड़ा िवधायक डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी व अन्य.
कुंडहित : कुंडहित डाक बंगला मैदान में कांग्रेस का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल की अध्यक्षता में की गयी. सम्मेलन में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अंसारी ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है जो पूंजीपतियों के लिए बनी है. दोनों सरकार को गरीबों से कोई मतलब नहीं है. इस सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, मजदूरों का पलायन हो रहा है,
जो सरकार रोक पाने में विफल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को झूठ बोलकर वोट लिया है. पूर्व सांसद फरकान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार ने सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ कर संताल की जमीन को छीनने के लिए नीति बनायी है. आदिवासियों की जमीन को छीन कर मुंबई, महाराष्ट्र तथा गुजरात के उद्योगपतियों को देने के लिए मुंबई जाकर झारखंड आने का न्योता दे रहा है. सम्मेलन को प्रभु मंडल, कराली चरण सर्खेल, जिप अध्यक्षा दीपिका बेसरा, महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष बेबी पासवान, समर माजी सहित अन्य ने भी संबोधित किया. मौके पर राजेंद्र घोष, विश्वनाथ माजी, बरुण चौधरी, शंभु साधक मंडल, हालिम खान, जिया खान, बुद्धदेव मंडल सहित अनेको मौजूद थे. सम्मेलन का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मदन लाल डोकानिया ने किया.
