नारायणपुर : नारायणपुर पंचायत को ओडीएफ करने को लेकर सभा भवन में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं संबंधित गांव की जल सहियाओं की एक बैठक बुलाई गयी. इसमें सात पंचायत के मुखिया एवं जलसहियाओं नें भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते बीडीओ जहीर आलम ने कहा कि दो अक्तूबर को नारायणपुर पंचायत को ओडीएफ किया जाना है. इसके लिए सभी पुराने शौचालय को मरम्मत किया जाना है, जो शौचालय उपयोग के लायक नहीं हो वहां नये शौचालय 30 सितंबर तक बनाये जायेंगे. ओडीएफ के दिन जगह-जगह तोरण द्वार बनाये जायेंगे. इसमें शौचमुक्त गांव का बैनर लगाया जायेगा.
इसके अलावा पंचायत भवन में रात्रि चौपाल लगायी जायेगी. जिसमें जिले के वरीय अधिकारी इस चौपाल कार्यक्रम में भाग लेंगे. साथ ही साथ सबों को अलग -अलग दायित्व दिया गया. इसमें निगरानी टीम के द्वारा लोगों को शौचालय के उपयोग नियमित करने के लिए प्रेरित किया जायेगा. मौके पर अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह, कॉर्डिनेटर हमीद अंसारी, नारायणपुर मुखिया बालेश्वर हेंब्रम, उपमुखिया प्रतिनिधि असद अंसारी, नारायण पोद्दार, स्वयं सेवक सुनील कुमार सिन्हा सहित सभी गांव की जलसहिया उपस्थित थी.
