अमित महतो ने कॉलेज और छात्रावास का किया मुआयना

जामताड़ा कोर्ट : झारखंड मुक्ति मोरचा के विधायक व छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित महतो का मंगलवार को जामताड़ा में छात्र-छात्राओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. कॉलेज प्रांगण से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली. उसके बाद रैली रेडक्रॉस सभाकक्ष पहुंची. जहां झारखंड मुक्ति मोरचा छात्र संगठन का चुनाव होना था. रैली का नेतृत्व अमित मंडल […]

जामताड़ा कोर्ट : झारखंड मुक्ति मोरचा के विधायक व छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित महतो का मंगलवार को जामताड़ा में छात्र-छात्राओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया. कॉलेज प्रांगण से एक मोटरसाइकिल रैली निकाली. उसके बाद रैली रेडक्रॉस सभाकक्ष पहुंची. जहां झारखंड मुक्ति मोरचा छात्र संगठन का चुनाव होना था. रैली का नेतृत्व अमित मंडल कर रहे थे. श्री महतो जामताड़ा कॉलेज और महिला कॉलेज और कॉलेज हॉस्टल गये.

उन्होंने कॉलेज और छात्रावास में व्याप्त कर्मियों की जानकारी ली. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि कई विभाग में व्याख्याताओं नहीं है एवं विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं है. विद्यार्थियों के हॉस्टल में मूलभूत सुविधायें तक नहीं है. हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों दहशत में रहते हैं. उन्होंने कहा कि कॉलेज और छात्रावास की समस्या वे विधानसभा में रखेंगे तथा जल्द ही समस्या का समाधान हो इसके लिए प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >