कोयला लदा ट्रक जब्त

कार्रवाई . नाला में फिर पकड़ी गयी कोयले की चोरी नाला : नाला में कोयले की चोरी का एक और उदाहरण सोमवार को सामने आ गया. प्रखंड के चालेपाड़ा मोड़ पर कोयला डस्ट से लदा एक ट्रक डब्लुबी 37-बी 1714 पुलिस ने जब्त किया है. इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि […]

कार्रवाई . नाला में फिर पकड़ी गयी कोयले की चोरी

नाला : नाला में कोयले की चोरी का एक और उदाहरण सोमवार को सामने आ गया. प्रखंड के चालेपाड़ा मोड़ पर कोयला डस्ट से लदा एक ट्रक डब्लुबी 37-बी 1714 पुलिस ने जब्त किया है. इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध कोयला से लदा कोई ट्रक गुजर रहा है. जैसे ही उक्त जगह पर पुलिस पहुंची ग्रामीणों की भीड़ थी. पुलिस द्वारा उक्त ट्रक को थाने में लाया गया. इसके बाद उक्त गाड़ी में जांच करने पर कोयला का डस्ट पाया गया. पुलिस ने बताया कि कागजातों की जांच जारी है. कागजात सही पाये जाने पर गाड़ी छोड़ दिया जायेगा. नहीं सही पाया गया तो प्राथमिकी दर्ज होगी.
बंद खदानों से हो रही कोयले की चोरी
नाला में इसीएल के बंद खदानों से जमकर कोयले की चोरी हो रही है. माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर कोयला चुरा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >