शहादत से एक घंटे पहले प्रमोद कुमार ने फहराया था ‘तिरंगा’

जामताड़ा : सीआरपीएफ कमांडेट प्रमोद कुमार आंतकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये. आज जामताड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अपने शहादत से ठीक एक घंटे पहले प्रमोद कुमार ने तिंरगा झंडा फहराया था.गौरतलब है कि कल 15 अगस्त था. आजादी के दिन आतंकियों ने श्रीनगर के नौहटा इलाके में हमला कर दिया. […]

जामताड़ा : सीआरपीएफ कमांडेट प्रमोद कुमार आंतकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये. आज जामताड़ा में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अपने शहादत से ठीक एक घंटे पहले प्रमोद कुमार ने तिंरगा झंडा फहराया था.गौरतलब है कि कल 15 अगस्त था. आजादी के दिन आतंकियों ने श्रीनगर के नौहटा इलाके में हमला कर दिया.

इस दौरान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में प्रमोद कुमार शहीद हो गये. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान ने दो आतंकियों को मार गिराया था. सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी नौहाटा इलाके के जामा मसजिद के आस-पास के एक घर में छिपे हुए थे. सूत्रों के मुताबिक इस हमले में लश्कर-ए -तैयबा के हाथ हो सकता है. शहीद कमांडेंटके साथियों के मुताबिक प्रमोद बेहद जांबाज जवान थे. इसी साल 12 जुलाई को उनका प्रमोशन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >