शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दलदली गांव में ग्रामीणों द्वारा एक बच्चे का अपहरण कर लेने के आरोप में पकड़े गये शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने सात-आठ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कांड संख्या 58/16 में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए भीड़ में शामिल सारे लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह प्राथमिकी चौकीदार दरवेश सोरेन ने दर्ज करायी है.
अपहरणकर्ता को पीट-पीट कर मार डालने के मामले में सात-आठ सौ पर एफआइआर
शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र के दलदली गांव में ग्रामीणों द्वारा एक बच्चे का अपहरण कर लेने के आरोप में पकड़े गये शख्स की पीट-पीट कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने सात-आठ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. कांड संख्या 58/16 में गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए […]

मृतक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. उसका शव अभी भी दुमका में ही पड़ा हुआ है. शव को लेने के लिए अब तक कोई भी नहीं पहुंचा है. उसकी शिनाख्त दुधानी के लोग भी नहीं कर पाये है. जिस विवाह समारोह में वह अपने कथित मित्र भीम सोरेन के साथ गया था, वहां उसने खुद को संतोष सोरेन व दुधानी दुमका का रहने वाला बताया था.
गरमी छुट्टी की घोषणा हो जाने पर उसे लेकर ही ईश्वर हेंब्रम अपने बेटे को लाने के लिए रानीश्वर स्थित आवासीय विद्यालय गया था. वहां से ईश्वर बेटे सोनालाल को लेकर तो उस शादी वाले घर में लौटा, लेकिन बाद में संतोष सोनालाल को लेकर फरार हो गया था. दलदली गांव में अपहृत किये गये बच्चे सोनालाल को बरामद कर लिया गया तथा खुद को संतोष बताने वाले उस युवक की भरदम पिटाई कर दी थी. इससे वह अधमरा हो गया था.
इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया. दर्ज प्राथमिकी में चौकीदार दरवेश सोरेन ने बताया कि 700-800 महिला पुरुष व युवकों ने बच्चा चोरी के उक्त आरोपित की हत्या का आराेप लगाया गया है.