छात्रों की समस्याओं से हुए अवगत

पुस्तकालय, कक्षा व कंप्यूटर सेंटर का जाना हाल मिहिजाम : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक देवघर डॉ डीपी सिंह ने रविवार को कोड़ापाड़ा स्थित इग्नू के विशेष अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया. निदेशक ने अपने निरीक्षण के क्रम में शिक्षण केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही […]

पुस्तकालय, कक्षा व कंप्यूटर सेंटर का जाना हाल

मिहिजाम : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक देवघर डॉ डीपी सिंह ने रविवार को कोड़ापाड़ा स्थित इग्नू के विशेष अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया. निदेशक ने अपने निरीक्षण के क्रम में शिक्षण केंद्र में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही केंद्र के पुस्तकालय, कक्षा, कंप्यूटर सेंटर आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने शिक्षकों द्वारा मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का भी अवलोकन किया.
मौके पर उन्होंने बताया कि जुलाई सत्र 2016 के लिए इग्नू में नामांकन जारी है. इग्नू द्वारा स्नातक में अध्ययनरत एससी, एसटी छात्र-छात्राओं को डीबीटी स्कीम के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है. निदेशक ने विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने को कहा. मौके पर को-ऑर्डिनेटर अरविंद कुमार, एसके सिंह, बीके सिंह, पुष्पा टोप्पो, अमिता सिंह, एसके श्रीवास्तव, मीनाक्षी कुमारी सहित केंद्र के अन्य शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >