झारखंड बंद से निबटने को प्रशासन तैयार

नाला : झारखंड बंद कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था कायम रखने तथा मौजूदा हालात से निबटने के लिए प्रशासनिक तैयारी को लेकर गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई. प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर से विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक निर्देश दिये. बीडीओ के अनुसार […]

नाला : झारखंड बंद कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था कायम रखने तथा मौजूदा हालात से निबटने के लिए प्रशासनिक तैयारी को लेकर गुरुवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई. प्रखंड कार्यालय कक्ष में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने पुलिस निरीक्षक अमरनाथ ठाकुर से विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विचार-विमर्श किया तथा आवश्यक निर्देश दिये.

बीडीओ के अनुसार प्रशासन हर तरह से झारखंड बंद से निबटने की तैयारी की जा रही है. किसी तरह की अनहोनी नहीं हो इसके लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गयी है. प्रशासन किसी भी कीमत पर सड़क जाम, तोड़-फोड़ आदि नहीं होने देगा. शांति भंग नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन को सूचना दी गई है. संभावित लोगों को नोटिस भी दिया गया है. बंद के दौरान क्रेन तथा हवा मशीन के अलावा अतिरिक्त शस्त्र पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहेंगे. गश्ती टीम व्यवस्था पर नजर बनाये रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >