जामताड़ा : बिजली विभाग के लापरवाही से शुक्रवार को तार ठीक करने के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री नेपाल महतो गंभीर रूप से झुलस गया है. उदलबनी पंचायत के भोगनापाड़ा में ग्यारह हजार लाइन का तार टूट गया था. जिसे ठीक करने के लिए बिजली विभाग ने नेपाल मिस्त्री को भेजा था.
पोल में चढ़ने के बाद अचानक सबस्टेशन में बैठे बटन पद चालक ने बटन दबा दिया और लाइन चालू हो गया. उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहा की नेपाल सट डाउन लेकर काम कर रहा है. तेज झटके के साथ नेपाल को करंट लगा और पोल से नीचे गिर गया. मिस्त्री को तुरंत इलाज के लिए गोपालपुर के मुखिया मनोज सोरेन सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया.
नेपाल का पुरा शरीर जल गया है. बिजली मिस्त्री नेपाल महतो गोपालपुर पंचायत के कटंकी गांव का निवासी है. इसकी खबर सुनते ही क्षेत्र के लोग काफी आक्रोशित हो गये. इसके बाद बिजली विभाग के सारे कर्मी लाइन काट कर कार्यालय में ताला लटका कर भाग खड़े हुए. मुखिया मनोज सोरेन ने कहा कि घायल मिस्त्री का इलाज विभाग सही से करवाये.
अगर मिस्त्री की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को नौकरी देना होगा नहीं तो हमलोग बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे. उन्होंने बताया कि विभाग अभी तक बिजली मिस्त्री का बीमा भी नहीं कराया है. सभी बिजली मिस्त्री को अविलंब बीमा कराने की मांग विभाग से की है.
