विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया मंगलवार की रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया. मंगलवार की देर रात चोरों ने एक साथ आंगनबाड़ी केंद्र व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर सारा सामान लेकर भाग गये. कालाझरिया आंगनबाड़ी सेविका साबित्री देवी जब सेंटर पर आयीं तो ताला टूटा देख दंग रह गई. जब वह अंदर […]

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के कालाझरिया मंगलवार की रात चोरों ने खूब उत्पात मचाया. मंगलवार की देर रात चोरों ने एक साथ आंगनबाड़ी केंद्र व उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ताला तोड़कर सारा सामान लेकर भाग गये.
कालाझरिया आंगनबाड़ी सेविका साबित्री देवी जब सेंटर पर आयीं तो ताला टूटा देख दंग रह गई. जब वह अंदर घूसी तो देखी कि सारा सामान गायब है. आंगनबाड़ी सेविका के अनुसार सेंटर से दो थाली, 20 ग्लास, कुर्सी, बक्सा, डेक्ची आदि समान चोर ले गये हैं.
आंगनबाड़ी सेविका ने चोरी की शिकायत करमाटांड़ थाना में की है. कांड संख्या 65/16 के तहत थाना ने प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य विद्यालय पहुंचे तो पाया कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान गायब है.
विद्यालय के सचिव रामशीष लाल के अनुसार स्कूल का सारा सामान गायब है. रजिस्टर एमडीएम बनाने वाले बरतन, विज्ञान कीट का सामान, टेबुल, पुस्तकालय की किताबें, छह कुर्सी, 30 थाली सहित अन्य सामान गायब हैं. इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. जिसकी संख्या 64/16 है. पुलिस के अनुसार दोनों मामले की जांच शुरु कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >