जामताड़ा: जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने उदलबनी में 40 लाख से बनने वाला तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. डॉ अंसारी ने कहा कि उदलबनी पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. चुनाव में जो विकास का वादा किया था. विस क्षेत्र के हर गांव में विकास का कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयास से लघु सिंचाई विभाग के छह तालाबों की स्वीकृति मिली है. जिसमें केंदुआ में 28 लाख का, पियालशोला में 29 लाख का, केलाही में 33 लाख का, तारकोजोरी में 22 लाख का, गारापाथर में 42 लाख तथा उदलबनी में 40 लाख का जीर्णोद्धार के तालाब शामिल है.
कहा कि इस तालाब के बन जाने से यहां के किसानों को सिंचाई में सुविधा के साथ साथ पशुओं को पानी पिलाने में सुविधा होगी. ग्रामीणों ने पेयजल के लिए विधायक को समस्या सुनायी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पेयजल पर काफी गंभीर है और बहुत जल्द इस समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी. अवसर पर आस्थमा देवी, दीपक चौधरी, उज्वल पंडित, दीपक चौधरी, जितेन कुमार, कमल पंडित, सुलेमान पंडित, जितेन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
