हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मवेशी की मौत

बिंदापाथर : बिजली विभाग की लापरवाही से विद्युत प्रवाहित तार से सट जाने के कारण एक बैल घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. इस घटना से बैल के मालिक को हजारों रुपये की नुकसान हुई. जिले के तुंबाबेल गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के हाइटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा था. युगल मुर्मू […]

बिंदापाथर : बिजली विभाग की लापरवाही से विद्युत प्रवाहित तार से सट जाने के कारण एक बैल घटना स्थल पर दम तोड़ दिया. इस घटना से बैल के मालिक को हजारों रुपये की नुकसान हुई. जिले के तुंबाबेल गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के हाइटेंशन तार टूट कर जमीन पर गिरा था. युगल मुर्मू की बैल चारे की तलाश में मैदान की ओर जा रहा था.

उसी समय बैल बिजली की तार की चपेट में आ गया और उसने अपना दम तोड़ दिया. बैल युगल मुर्मू का था. युगल मुर्मू को बैल के मृत्यु हो जाने से आर्थिक क्षति हुई. युगल मुर्मू का कहना है कि उसके एक बैल मर जाने से खेती कार्य में उसे काफी परेशानी होगी. उसने बैल की मरने की हर्जाना विभाग की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >