टेट से पहले हो पारा शिक्षकों का समायोजन : संघ

नारायणपुर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के महासचिव विक्रांत ज्योति ने नारायणपुर प्रखंड के पारा शिक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना एवं समाधान करने का आश्वासन दिया. बैठक नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में हुई. इसकी अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया. विक्रांत […]

नारायणपुर : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के महासचिव विक्रांत ज्योति ने नारायणपुर प्रखंड के पारा शिक्षकों के साथ बैठक की. जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना एवं समाधान करने का आश्वासन दिया. बैठक नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मैदान में हुई. इसकी अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया. विक्रांत ज्योति ने कहा कि राज्य सरकार पारा शिक्षकों को छलने का कार्य कर रही है.

आगामी टेट से पहले पारा शिक्षकों का समायोजन करें. टेट के खिलाफ पारा शिक्षक आगामी 5 मई से आंदोलन करेंगे. अवसर पर अजीत सिंह, मनबोध पंडित, सुदर्शन पंडित, टिकेत मनी सिंह समेत कई पारा शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे.

ग्राम प्रधान की नियुक्ति पर बल
नारायणपुर. ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक प्रखंड परिसर स्थित पंचायत मंडप में आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान संघ के प्रखंड अध्यक्ष शाहजहां मियां ने की. बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान की नियुक्ति पर बल दिया गया. अवसर पर बसंत कोल, पांचु मंडल सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >