जामताड़ा : गुरुवार को उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद् के साथ बैठक की. बैठक कर उपायुक्त ने जामताड़ा और मिहिजाम के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया की शहर में किसी भी हाल में पानी की समस्या नहीं होनी चाहिये. कहा : बंद पड़े चापानल को शीघ्र चालू करें.
उन्होंने जामताड़ा बस स्टैंड में बंद पड़े शौचालय को अविलंब चालू करने का निर्देश दिया. साथ ही शौचालय में पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता आशुतोष कुमार व मिहिजाम नगर परिषद् कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
