झाविमो ने किया स्थापना दिवस समारोह का विरोध

जिला प्रशासन की दोहरी नीति पर भड़के कार्यकर्ता जनता के पैसे की हो रही बरबादी रुपयों के सदुपयोग से दूर हो सकती थी जिले की कई समस्याएं जामताड़ा : स्थापना दिवस में जिला प्रशासन द्वारा दोहरी नीति अपनाने का झाविमो ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया. स्थानीय सुभाष चौक में झाविमो के केंद्रीय सचिव डॉ […]

जिला प्रशासन की दोहरी नीति पर भड़के कार्यकर्ता

जनता के पैसे की हो रही बरबादी
रुपयों के सदुपयोग से दूर हो सकती थी जिले की कई समस्याएं
जामताड़ा : स्थापना दिवस में जिला प्रशासन द्वारा दोहरी नीति अपनाने का झाविमो ने काली पट्टी लगाकर विरोध जताया. स्थानीय सुभाष चौक में झाविमो के केंद्रीय सचिव डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न नारे लगाकर विरोध किया. अंसारी ने कहा कि जामताड़ा जिला की 16वीं वर्षगांठ पर जिले भर के लोगों को खुशी है, लेकिन उन खुशियों के बदले आमलोगों के दिल में चोट पहुंची है. स्थापना दिवस समारोह को देखने से आम जनता को महरूम रखा गया है. इससे आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास उठ गया है. प्रशासन ने दोहरी नीति अपना कर साबित किया है
कि आम जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है. जिला महोत्सव में सिर्फ वीआइपी लोगों को ही वर्षगांठ मनाने का मौका मिला. आम जनता के पैसों को खर्च किया गया, लेकिन उस पैसों के खर्च का सदुपयोग नहीं हुआ. कहा, उन पैसों से यदि पेयजल की व्यवस्था की जाती तो गरीबों का भला होता. जिला में फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है. इस गरमी में यदि कहीं आग लग जाये इसे बुझाने के लिए प्रशासन के पास कोई विकल्प नहीं है. अवसर पर नगर अध्यक्ष सतीश सिंह, मौलाना अब्दुल रकीब, चंडीदास भंडारी, बापी दास, अमरदीप सिंह, प्रदीप पंडित, जसीम अंसारी, सोएव अख्तर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >