विस्फोट कर हो रहा है सड़क किनारे पत्थर उत्खनन

दलाही : मसलिया में इन दिनों सड़क किनारे विस्फोट कर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है. थाना क्षेत्र में पत्थर खदान के नियम को ताक पर रख कर उत्खनन किया जा रहा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले लोग और आसपास के ग्रामीणों में हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्राप्त […]

दलाही : मसलिया में इन दिनों सड़क किनारे विस्फोट कर पत्थर का उत्खनन किया जा रहा है. थाना क्षेत्र में पत्थर खदान के नियम को ताक पर रख कर उत्खनन किया जा रहा है. जिसके कारण सड़क से गुजरने वाले लोग और आसपास के ग्रामीणों में हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक डोमकट्टा मौजा में पत्थर व्यवसायी द्वारा लगभग चार एकड़ जमीन पर मानकों को दरकिनार करते हुए पत्थर का उत्खनन कर रहे हैं.

डोमकट्टा-पालोजोरी मुख्य पथ से महज 20 फीट की दूरी पर स्थित इस खदान में व्यवसायी द्वारा विस्फोट की जाती है. जिससे पत्थरों के बड़े-बड़े चट्टान उड़ कर सड़क पर गिरते हैं. लिहाजा सड़क पर चलने वाले राहगीरों को दोनों छोर पर घंटों रुकना पड़ता है़

खतरे के निशान का नहीं लगा है बोर्ड
सड़क के किनारे उत्खनन के लिए यहां खतरे के निशान वाला बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. खनन नियम के अनुसार जिस जगह खनन किया जाता है, वहां सीमाओं का सीमांकन होना चाहिए. साथ ही सूचना पट पर इलाके का ब्योरा और खतरों के निशान वाला एक बोर्ड लगा होना चाहिए़ लेकिन इस खदान में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >