जामताड़ा : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय में जामताड़ा एवं नारायणपुर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया. नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय पोद्दार, उपाध्यक्ष रंजीत यादव, जामताड़ा अध्यक्ष रमेश पंडित, उपाध्यक्ष महावीर सरावगी एवं नये सदस्य प्रदीप टुडू,
कमलेश पांडेय गणेश बाउरी को सम्मानित किया गया. श्री गुप्ता ने कहा कि आप लोगों को सीएम ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेवारी दी है उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें. साथ मिल कर क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करे. सरकार की योजना का लाभ लोगों को दिलाने का काम करे. इस अवसर पर जावेद अंसारी, अभिजित भंडारी, जेवियर टुडू, महानंद यादव, संजय मंडल आदि मौजूद थे.
