मजदूरों को मिले सौ दिन काम
जामताड़ा : रेडक्राॅस के सभा भवन में बुधवार को बदलाव फाउंडेशन की ओर से जनप्रतिनिधि व मनरेगा प्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मनरेगा लोकपाल प्रवीण ठाकुर, चंद्रदीपा की मुखिया रासोमुनी सोरेन, लाधना पंचायत सचिव मधुसूदन बाउरी ने किया. इस दौरान सभी को मनरेगा की बढ़ायी गयी मजदूरी के बारे में बताया गया.
कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा की मजदूरी बढ़कर 167 रुपये प्रतिदिन हो गयी है. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लागू नहीं होने से मनरेगा से जॉब कार्ड धारी मजदूरों को जोड़ने के बारे में कही गयी. सूखे से निबटने के लिए जलसंचयन की योजना को पंचायत में क्रियान्वित करने पर जोर दिया.
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जोहर परियोजना की काउंसेलर आशा राठौर ने किया. अवसर पर परियोजना के समन्वयक अमित नाग, समीर मंडल, सुमित्रा टुडू, राम मनोहर भंडारी, जनजातीय अधिकार मंच के दुबराज, मंटू हेंब्रम आदि थे.
