नारायणपुर, बिंदापाथर व कुंडहित में हुई शांति समिति की बैठक
नारायणपुर : रामनवमी पर्व शांति से मनाने को लेकर नारायणपुर थाना में शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ राम नारायण सिंह ने की. साप्ताहिक हाट के दिन राम नवमी पर्व होने के कारण लोगों ने सप्ताहिक हाट को सड़क से दूर लगाने ंकी बात कही. इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी […]
नारायणपुर : रामनवमी पर्व शांति से मनाने को लेकर नारायणपुर थाना में शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता बीडीओ राम नारायण सिंह ने की. साप्ताहिक हाट के दिन राम नवमी पर्व होने के कारण लोगों ने सप्ताहिक हाट को सड़क से दूर लगाने ंकी बात कही. इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मी की टीम ,
पानी का टैंकर व अन्य सुविधा अखाड़ स्थल करने की मांग की गयी. यह मांगें नारायणपुर लव कुश अखाड़ा कमेटी एवं नारायणपुर के मदन मंडल आखाड़ कमेटी ने की. बीडीओ ने कहा कि इन सभी मांगों की छाया प्रति उपायुक्त को भेज दिया जायेगा. तथा सारी सुविधा की व्यवस्था की जायेगी.
बीडीओ सभी लोगों से पर्व शांति एवं भाइचारे से मनाने की अपील की. इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य मोहन लाल पोद्दार, डॉ संतोश सोरेन, उप प्रमुख दलगोविंद रजक, मुखिया बालेश्वर हेंब्रम, मनमोहन सिंह पाठक, मदन मंडल, देवानंद सिंह, लश्करी शेख, एसआइ अरविंद सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह आदि थे.
गड़बड़ी की सूचना पुलिस को दें : बिंदापाथर . बिंदापाथर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रविवार को थाना प्रभारी बिक्रम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान लोगों से रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने की अपील की गयी. इस अवसर पर फतेहपुर जिप सदस्य सावित्री टुडू, पूर्व जिप सदस्य प्रवास कुमार हेंब्रम, विश्वनाथ सिंह, सुनील कुमार सिंह, ठाकुरमणी सिंह, राजकुमार हेंब्रम, सुनील हांसदा, श्यामलाल टुडू, साहेबलाल मुर्मू, हाकिम मुर्मू आदि थे.
बंद रहेगी शराब की दुकानें : कुंडहित . रामनवमी को लेकर कुण्डहित थाना में थाना प्रभारी केडी झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर बीडीओ अरविंद ओझा, कुण्डहित मुखिया बिमला हांसदा, जिप सदस्य भजहरि मंडल, शान अली, पूर्णिमा धर, मदन डोकनिया, अभय सिंह, खिरोद सिंह, प्रणब नायक, प्रदीप सद्दाम हुसैन, निमाई सेन, बावन नायक, दीपक बाउरी आदि थे.