नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर पंजुनिया के समीप मैजिक व ट्रक में टक्कर

हादसे में चार की मौत, 10 घायल नाला (जामताड़ा) : नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर पंजुनिया के पास रविवार की सुबह मैजिक को एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में मैजिक पर सवार चार मजदूर की मौत हो गयी, वहीं नौ मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भरती कराया […]

हादसे में चार की मौत, 10 घायल

नाला (जामताड़ा) : नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर पंजुनिया के पास रविवार की सुबह मैजिक को एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी. इस घटना में मैजिक पर सवार चार मजदूर की मौत हो गयी, वहीं नौ मजदूर घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भरती कराया गया. इसमें से दो की हालत गंभीर होने से आसनसोल रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, कुलपाड़ा से कुल 17 मजदूर मैजिक वाहन (डब्ल्यूबी 27 सी 4492) पर सवार होकर नाला की ओर जा रहे थे. क्रम में पंजुनिया के पास मैजिक को ट्रक (एनएल 02 के 9777) ने जोरदार ठोकर मार दी.
टक्कर में मैजिक के परखचे उड़े: टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक कई गज पीछे जाकर ताड़ के पेड़ से टकरा गयी और उसके परखच्चे उड़ गये. जिससे घटनास्थल पर ही दो मजदूर पपेश्वर मुर्मू व लखींदर टुडू की मौत हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी में भरती कराया गया. यहां इलाज के दौरान सुकलाल मुर्मू व एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
हादसे में चार की मौत…
स्थानीय पुलिस की नहीं सुने ग्रामीण : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रवींद्र नाथ महतो, पूर्व मंत्री सत्यानंद झा, बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल, पुलिस पदाधिकारी शंभु नाथ द्विवेदी, जवाहर साहनी घटनास्थल पर पहुंचे. इन लोगों ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मामने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद मामले की जानकारी जिला प्रशासन को दी गयी.
अपर समाहर्ता व एसडीपीओ भी पहुंचे : सड़क दुर्घटना व सड़क जाम की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से अपर समाहर्ता विधान चंद्र चौधरी, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत कराया पर वे अपनी मांग पर अड़े रहे.
एससी श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधि के वार्ता की गयी. इसमें सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के परिजनों का 30 हजार रुपये, इंदिरा आवास, पेंशन आदि देने की बात कही गयी. साथ ही ट्रक मालिक से भी संपर्क किया गया है. उससे वार्ता कर मृतक के परिजनों को बीमा राशि देने पर विचार किया जायेगा. इस पर ग्रामीण मान गये और सड़क जाम हटा लिया गया.
दोनों वाहनों को पुलिस ने किया जब्त
घटना के स्थानीय पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी.
ये हुए घायल
मंगल टुडू, बाबूलाल हांसदा, जोजन टुडू, रवीनटुडू, जनेश्वर मरांडी, दिलीप हांसदा, लखेश्वर टूडू आदि हैं.
कैसे होगा गुजारा, रोटी कमाने वाला ही नहीं रहा
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इन लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं उनके साथ आये लोग व स्थानीयों ने ढांढ़स बंधाया. अब कैसे होगा गुजारा रोटी कमाने वाला ही नहीं रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >