छूटे बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
जामताड़ा : जिला शिक्षा अधीक्षक सभागार में गुरुवार को विद्यालय चलें-चलायें अभियान को लेकर डीएसइ झब्बू पंडित ने सीआरपी के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि विद्यालय चलें चलायें अभियान को सफल बनाना है. वैसे बच्चे जो विद्यालय नहीं आ रहे हैं उन बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है, जिनकी उम्र 06 से 14 साल है. कहा कि वीआर अपडेट करे.
समय-समय पर विद्यालय का निरीक्षण करे. अवसर वा सीआरपी रंजीत कुमार, दीप्ति विराजपाल, सोमनाथ कुमार सहित अन्य सीआरपी मौजूद थे.
