60 वर्षीय बुजुर्ग ने फंदे से लटककर दी जान

बागडेहरी थाना क्षेत्र के लाइकापुर के चंडी चरण नंदी (60) ने गुरुवार को गोशाला में बकरियों को खोलने के बाद रस्सी से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली.

कुंडहित. बागडेहरी थाना क्षेत्र के लाइकापुर के चंडी चरण नंदी (60) ने गुरुवार को गोशाला में बकरियों को खोलने के बाद रस्सी से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कालीपाथर मोड़ स्थित चंडी चरण नंदी के मिठाई दुकान के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सूचना मिलने पर बागडेहरी थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजवाया. वहीं मृतक के बेटे के बयान पर अप्राकृतिक मृत्यु की प्राथमिकी दर्ज की. थाना प्रभारी शर्मा ने परिजनों के हवाले से बताया कि मृतक बीमारियों से ग्रसित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >