कोर्ट परिसर से अपहरण का आरोपित सोमलाल फरार

जामताड़ा : बुधवार को नाला में दो छात्राओं के अपहरण के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त सोमलाल टुडू गुरुवार को कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि बुधवार को जिस मामले में सोमलाल को गिरफ्तार किया था उसमें दिन भर पुलिस को माथापच्ची करनी […]

जामताड़ा : बुधवार को नाला में दो छात्राओं के अपहरण के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त सोमलाल टुडू गुरुवार को कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि बुधवार को जिस मामले में सोमलाल को गिरफ्तार किया था उसमें दिन भर पुलिस को माथापच्ची करनी पड़ी. इसके बावजूद उसे एक मात्र चौकीदार के भरोसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा था. बताया जाता है कि सोमलाल ने अपनी हथकड़ी को खोलने में कामयाब हो गया था.
भागते हुए सोमलाल को सबने देखा चौकीदार व अन्य पुलिस कर्मी भी उसके पीछे भागे लेकिन देखते ही देखते वह कहां गुम हो गया इसका पता किसी को नहीं चल पाया. लेकिन पुलिस अभिरक्षा से अपहरण के आरोपित का फरार होना पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. घटना के बाद चौकीदार ने इसकी जानकारी नाला थाना प्रभारी को दी, अब पुलिस दुबारा सोमलाल को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है.
छुट्टी का लाभ उठाया: जब सोमलाल को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था उस दिन कोर्ट में छुट्टी थी इस कारण सन्नाटा था. जिसका लाभ उसने उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >