जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति काउंसलिंग
जामताड़ा : जामताड़ा में शिक्षक नियुक्ति की काउंसलिंग में फरजी प्रमाण-पत्र के आधार पर शामिल होने का मामला पकड़ में आया है़ जिला शिक्षा अधीक्षक सभागार में कक्षा 01 से 05 तक की शिक्षक नियुक्ति कांउसलिंग में जांच के दौरान दो लोगों का सर्टिफिकेट जाली पाया गया. अभ्यर्थी महेंद्र कुमार, जो मोहनपुर देवघर का रहने वाला है, उसका इंटर का सर्टिफिकेट जाली निकला.
वहीं चंद्रशेखर आजाद जो देवघर का रहने वाला है, उसके टेट पास का सर्टिफिकेट जाली था. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गणेश प्रसाद सिंह ने इन दोनों पर फरजीवाड़ा करने के आरोप में थाने में मामला दर्ज करवाया है.
