मिहिजाम नगर पंचायत चुनाव की अंतिम तैयारी पूरी

आज होगा मतदाननगर प्रतिनिधि, जामताड़ामिहिजाम नगर पंचायत उपचुनाव की अंतिम तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. 26 मई को नगर पंचायत वार्ड संख्या चार के लिये मतदान किया जाना है. मतदान कराने के लिये सभी मतदान कर्मी को इवीएम दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीओ […]

आज होगा मतदाननगर प्रतिनिधि, जामताड़ामिहिजाम नगर पंचायत उपचुनाव की अंतिम तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है. 26 मई को नगर पंचायत वार्ड संख्या चार के लिये मतदान किया जाना है. मतदान कराने के लिये सभी मतदान कर्मी को इवीएम दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, सीओ हेमा प्रसाद, जेएसएस गुफरान अहमद, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष सभी मतदान कर्मी को एसजीएसवाइ सभागार में मतदान से संबंधित इवीएम एवं दिशा निर्देश दिया गया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता ने बताया की वार्ड नंबर चार में कु ल तीन बूथ हैं. इन सभी बूथ पर मतदान कराने के लिये मतदान कर्मी को इवीएम दिया गया है. कुल चार इवीएम दिये गये हैं. तीन इवीएम का प्रयोग मतदान में किया जायेगा. एक इवीएम को आपातकालीन के लिये रखा जायेगा. वही उन्होंने बताया कि मतदान में मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं 20 मतदान कर्मी को लगाया गया है. जो शांतिपूर्ण मतदान करवायेंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कुल पांच प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है.———————————–फोटो : 25 जाम 01

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >