नशे में धुत युवक ने दो से की मारपीट व रुपये छीने

मिहिजाम . शराब के नशे में धुत होकर राह चलते बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की और हजारों रुपये भी छीन लिए. घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है. घायल दोनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में भरती गया. घायल युवक गोपाल यादव एवं आमोद […]

मिहिजाम . शराब के नशे में धुत होकर राह चलते बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की और हजारों रुपये भी छीन लिए. घटना गुरुवार की देर शाम की बताई जा रही है. घायल दोनों युवकों को स्थानीय अस्पताल में भरती गया. घायल युवक गोपाल यादव एवं आमोद कुमार ने मिहिजाम थाने में रेलनगरी चित्तरंजन निवासी स्ट्रीट 1बी क्वार्टर 7बी निवासी शेखर पांडे पिता स्व. सूर्यनारायण पांडे के खिलाफ जान से मारने की कोशिश कर करीब छह हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गयी है. आरोपित चिरेकाकर्मी बताया जा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >