कार्यालयों की व्यवस्था देखने निकले डीसी

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाउपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एसबीआइ शाखा के सामने गंदगी देख बैंक मैनेजर को फटकार लगायी. उपायुक्त ने गव्य विभाग के निरीक्षण में सिर्फ दो कर्मी को देख नाराजगी व्यक्त किया. साथ ही अन्य कर्मी के बारे में पूछने पर पता चला […]

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाउपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने एसबीआइ शाखा के सामने गंदगी देख बैंक मैनेजर को फटकार लगायी. उपायुक्त ने गव्य विभाग के निरीक्षण में सिर्फ दो कर्मी को देख नाराजगी व्यक्त किया. साथ ही अन्य कर्मी के बारे में पूछने पर पता चला कि सभी कर्मी अन्य जगहों पर कार्यरत है. इसलिये यहां जरूरत के अनुसार आते हैं. वहीं उन्होंने निर्वाचन कोषांग का निरीक्षण किया. उन्होंने निर्देश दिया कि शाम तक निर्वाचन कार्य पूरा करें. वहीं उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कचड़ा को इधर उधर ना फेकें. जिस कार्यालय के समक्ष कचड़ा जमा पाया जायेगा उस विभाग के पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीपीआरओ प्रवीण चौधरी उपस्थित थे.———————-फोटो : 20 जाम 15

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >