डीप बोरिंग कराने वाले को नोटिस भेजा गया

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र के पी बनर्जी रोड में तरुण गोराइ द्वारा कराये गये डीप बोरिंग मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री देवी ने भी अपना जवाब साफ कर दिया है. कहा है कि उन्होंने ऐसे डीप बोरिंग का कोई आदेश ना तो लिखित दिया है ना ही मौखिक. उधर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने […]

प्रतिनिधि, मिहिजामनगर पंचायत क्षेत्र के पी बनर्जी रोड में तरुण गोराइ द्वारा कराये गये डीप बोरिंग मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री देवी ने भी अपना जवाब साफ कर दिया है. कहा है कि उन्होंने ऐसे डीप बोरिंग का कोई आदेश ना तो लिखित दिया है ना ही मौखिक. उधर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी ने कार्रवाई शुरू कर दी है. उन्होंने कहा है कि संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में डीप बोरिंग की मनाही है. किस परिस्थिति में बोरिंग की गयी यह समझ के परे है. इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री देवी ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. कहा कि मेरा नाम लेकर लोग डीप बोरिंग करा ले रहे हैं जबकि मैंने कोई आदेश लिखित व मौखिक भी नहीं दिया है. यदि कोई व्यक्ति डीप बोरिंग कराता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही डीप बोरिंग संचालक पर भी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >