हादसे में स्कूल जा रहे बच्चों समेत सात घायल

ड़क पर गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी कस्तूरबा गांधी अस्पताल पहुंचाया.

अमलादही बाजार के पास ऑटो-टोटो की जोरदार टक्कर प्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन थाना क्षेत्र के तीन नंबर गेट क्रॉसिंग, अमलादही बाजार स्ट्रीट के पास ऑटो और टोटो के बीच टक्कर हो गयी. हादसे के समय टोटो में स्कूल जा रहे बच्चे और उनके अभिभावक सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन असंतुलित होकर पलट गयी. सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी कस्तूरबा गांधी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गयी. सभी को मामूली चोटें आयी. कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दुर्घटना व्यस्त बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े करती है. खासकर स्कूल समय में अव्यवस्थित परिवहन व्यवस्था अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >