डीसी ने की मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा

स्वीकृत व रिक्त पदों तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई. मनरेगा के तहत पंचायतों में कार्य, जॉब कार्ड ई-केवाईसी, सोशल ऑडिट व अधूरे कार्यों की समीक्षा की गई.

जामताड़ा. उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला ग्रामीण विकास शाखा व जिला परिषद कार्यालय की मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वीकृत व रिक्त पदों तथा योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई. मनरेगा के तहत पंचायतों में कार्य, जॉब कार्ड ई-केवाईसी, सोशल ऑडिट व अधूरे कार्यों की समीक्षा की गई. खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों के बीडीओ व बीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. महिलाओं की कम भागीदारी पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए. लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करने व नियमित निरीक्षण का निर्देश दिया गया. बैठक में निरंजन कुमार, विजय कुमार, पूनम व एबलिन हांसदा मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >