सोयेब ने बनाया ऑटो पंप स्विच

जामताड़ा : अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. इस तथ्य को सत्य कर दिखाया है सोयेब ने. चैंगाइडीह गांव का रहने वाले 30 वर्षीय सोयेब ने ऑटो पंप स्विच का आविष्कार किया है. हालांकि सोयेब की पढ़ाई-लिखायी कुछ खास नहीं है. मशीन को एक बार […]

जामताड़ा : अगर दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है. इस तथ्य को सत्य कर दिखाया है सोयेब ने. चैंगाइडीह गांव का रहने वाले 30 वर्षीय सोयेब ने ऑटो पंप स्विच का आविष्कार किया है.

हालांकि सोयेब की पढ़ाई-लिखायी कुछ खास नहीं है. मशीन को एक बार चालू करने के बाद जरूरत के हिसाब से ऑन-ऑफ होता है. मशीन का उपयोग मोटर से टंकी में पानी भरने में किया जाता है.

टंकी अगर भर जाता है तो यह मशीन खुद उसे बंद कर देता है. पानी कम होने पर स्वत: मशीन चालू हो जाता है. साथ ही बहुत ही कम समय में टंकी को भर देता है. सोयेब ने बताया कि उसका दूसरा आविष्कार चोरों को पकड़ने के काम आयेगा. पांच मीटर की दूरी में अगर चोर प्रवेश करने की कोशिश करता है तो घर में रहने वाले लोगों को पता चल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >