शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप

कुंडहित : कुंडहित थाना में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का आवेदन दिया गया है. थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के उत्तम घोष ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी काल्पनिक नाम को पालाजोरी गांव के दीपक बागती पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है. श्री घोष के द्वारा दिये गये […]

कुंडहित : कुंडहित थाना में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का आवेदन दिया गया है. थाना क्षेत्र के प्रसादपुर गांव के उत्तम घोष ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी काल्पनिक नाम को पालाजोरी गांव के दीपक बागती पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है.
श्री घोष के द्वारा दिये गये आवेदन में लिखा है कि उनकी पुत्री कुंडहित प्रोजेक्ट कन्या उवि में वर्ग दशम की छात्र थी. 11 अप्रैल को विद्यालय से घर लौटने के दौरान रास्ते से ही लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया. जिसमें दीपक बागती की बहन रिंकू बागती ने भी सहयोग किया है. थाना प्रभारी केडी झा ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >