आग से बेहतर सुरक्षा के बताये उपाय

जामताड़ा : राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह को लेकर गुरुवार को स्थानीय जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया. यह जागरूकता कार्यक्रम अभियान जिला अग्नि शमन पदाधिकारी भागदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में चलाया गया. यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में चलाया जा रहा है. उन्होंने […]

जामताड़ा : राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह को लेकर गुरुवार को स्थानीय जेबीसी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया. यह जागरूकता कार्यक्रम अभियान जिला अग्नि शमन पदाधिकारी भागदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में चलाया गया. यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में चलाया जा रहा है. उन्होंने विद्यालय के छात्रों तथा जनप्रतिनिधियों को आग से बचने की जानकारी दी.
साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सोने के समय धुम्रपान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. एलपीजी स्टोव से काम समाप्त होने पर रेगुलेटर से ही गैस बंद किया करें. किचन में जलने वाली सामग्रियों का भंडारण कम से कम किया करें. आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का प्रयोग कभी नहीं करें. हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करें. सही रेटिंग वाले गुणवत्तापूर्ण फ्यूज, छोटे छोटे सर्किट ब्रेकरों और अर्थ लीकेज सर्किट ब्रेकरों का प्रयोग करें.
साथ ही उन्होंने बताया कि एक उपकरण के लिए एक ही सॉकेट का प्रयोग करें. फ्यूज और स्विचों को धातु के बॉक्स के उपर फिट किया जाना चाहिए. जिससे आग से बेहतर सुरक्षा मिलती है. टूटे हुए प्लगों और स्विचों को तत्काल बदल दें. बिजली के तारों को मार्ग और भींगी सतहों से दूर रखें. साथ ही उन्होंने बताया कि हीटर को बंद कर दें और अग्नि शामक फायर गार्ड चालू हालत में रखें. मोमबत्तियों ओर सिगरेटों को ठीक से बुझाएं. भीतर के दरवाजों को बंद कर लें.
टेरेस के ऊपर जानेवाले दरवाजे को कभी भी ताला लगाकर बंद न किया करें. खलिहान में दौनी करते समय बिजली के नंगे तारों का प्रयोग न करें. डीजल चालित पंप के सायलेन्सर से निकलने वाली चिंगारी से भी सावधान रहें. मौके पर अग्नि शामक वाहन चालक बर्नावास कोनगाडी, वार्ड पार्षद सीमा देवी, विद्यालय प्राचार्य शैलेश चंद्र झा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >