चैनपुर संघर्ष समिति के लोगों में खुशी

जामताड़ा. चैनपुर को प्रखंड बनाये जाने की मांग विस में उठाने को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक डॉ इरफान अंसारी के प्रयास को सराहनीय बताया. वहीं इलाके के लोगों में हर्ष का माहौल है. ज्ञात हो कि प्रखंड दूर होने के कारण चैनपुर के लोगों को काफी परेशानी होती है. चैनपुर संघर्ष समिति ने आदिवासी […]

जामताड़ा. चैनपुर को प्रखंड बनाये जाने की मांग विस में उठाने को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक डॉ इरफान अंसारी के प्रयास को सराहनीय बताया. वहीं इलाके के लोगों में हर्ष का माहौल है. ज्ञात हो कि प्रखंड दूर होने के कारण चैनपुर के लोगों को काफी परेशानी होती है. चैनपुर संघर्ष समिति ने आदिवासी रीति रिवाज से विधायक का सम्मान करने का निर्णय लिया है. मौके पर सिकंदर अंसारी, पान हांसदा, लखींदर मुर्मू, केशव सोरेन, रासमुनी मुर्मू, बीरू मुर्मू, हनीफ अंसारी, सनाउल अंसारी, बाबूजन हांसदा, सलीम अंसारी, गणेश मंडल, बालेशर मंडल, जीतन मंडल, विकास पंडित, अजय पंडित आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >