324 सहायक आचार्यों को जल्द मिले नियुक्ति पत्र : डॉ मन्नान

जामताड़ा. झारखंड में चयनित 324 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति-पत्र नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है.

प्रतिनिधि, जामताड़ा. झारखंड में चयनित 324 सहायक आचार्य अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति-पत्र नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य सह झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी ने इस स्थिति पर खेद व्यक्त किया है. सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 5 और 12 दिसंबर 2025 को प्राथमिक कक्षा 1 से 5 और मध्य विद्यालय कक्षा 6 से 8 के लिए 324 अभ्यर्थियों का अतिरिक्त परीक्षा परिणाम घोषित किया था. इसके बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में राज्यभर में इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी. बावजूद उन्हें नियुक्ति-पत्र नहीं मिल सका है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष बढ़ रहा है. जिन परीक्षाओं का परिणाम और काउंसलिंग इन सहायक आचार्यों के बाद हुई महिला सुपरवाइजर और सीडीपीओ उन अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को नियुक्ति-पत्र भी दे दिया गया. ऐसे में पहले से चयनित शिक्षकों को अब तक नियुक्ति नहीं मिलना कई सवाल खड़े करता है. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों ने शिक्षा सचिव से मिलकर अपनी समस्याएं भी रखी, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >