ओके.. आठ दिवसीय भागवत कथा यज्ञ की बनी रूपरेखा

फोटो: 07 जाम 13 बैठक करते भक्तवृंदजामताड़ा कोर्ट . गांधी मैदान में आठ दिवसीय बंगला श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन की तैयारी और इसके सफल संचालन के लिए न्यू टाउन में अधिवक्ता बललाल सेन की अध्यक्षता में बैठक हुई.अधिवक्ता मोहनलाल वर्मण ने कहा कि 19 से 26 फरवरी तक गांधी मैदान में बंगला भागवत कथा […]

फोटो: 07 जाम 13 बैठक करते भक्तवृंदजामताड़ा कोर्ट . गांधी मैदान में आठ दिवसीय बंगला श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ के आयोजन की तैयारी और इसके सफल संचालन के लिए न्यू टाउन में अधिवक्ता बललाल सेन की अध्यक्षता में बैठक हुई.अधिवक्ता मोहनलाल वर्मण ने कहा कि 19 से 26 फरवरी तक गांधी मैदान में बंगला भागवत कथा यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. 19 को चंचला मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा सुबह नौ बजे निकाली जायेगी. संध्या चार बजे से रात आठ बजे तक प्रतिदिन कथा होगा. वहीं 27 को नारायण सेवा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, मनोज कुमार दत्ता, कौशिक मिश्रा, तरणी पाल, नेपाल मंडल, विनोद मंडल, संजय वर्मण, नरेश वर्मण, लक्ष्मण पोद्दार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >