जन्म एवं मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

नाला . विकास भवन में शनिवार को जन्म एवं मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने प्रपत्र भरने की विधि बतायी. बताया गया कि पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार को प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वही कार्य क्षेत्र आवंटित है जो विभागीय कार्य के संपादन […]

नाला . विकास भवन में शनिवार को जन्म एवं मृत्यु निबंधन कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने प्रपत्र भरने की विधि बतायी. बताया गया कि पंचायत सचिव सह रजिस्ट्रार को प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए वही कार्य क्षेत्र आवंटित है जो विभागीय कार्य के संपादन करने के लिए उन्हें आवंटित किया गया है. मौके पर प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनिल कुमार, पंचायत सचिव सुबोध कुमार, परमेश्वर रजक, महेश सिन्हा, जोनाथन टुडू, सुधीर मित्रा, महोदव पोद्दार, दिलीप मंडल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >