ओके... शिबू मुर्मू के हत्यारों को शीघ्र तलाशने की मांग

जामताड़ा . गोखलाडीह निवासी मृतक शिबू मुर्मू का शव 26 जनवरी को जामताड़ा थाना के पुलिस द्वारा उठायी गयी थी. इसके बाद सप्ताह भर बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्या के दोषी को पकड़ नहीं पायी है और न ही उचित जांच तक पहुंच पायी है. मालूम हो कि शिबू 19 जनवरी को घर […]

जामताड़ा . गोखलाडीह निवासी मृतक शिबू मुर्मू का शव 26 जनवरी को जामताड़ा थाना के पुलिस द्वारा उठायी गयी थी. इसके बाद सप्ताह भर बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्या के दोषी को पकड़ नहीं पायी है और न ही उचित जांच तक पहुंच पायी है. मालूम हो कि शिबू 19 जनवरी को घर से निकला था. उसके बाद घर वापस नहीं आया. इसके बाद पुलिस को उसका शव मिला. मांझी परगना सरदार महासभा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा ने बताया कि यदि पुलिस 15 दिनों के अंदर हत्यारों को खोज कर नहीं निकालती है तो महासभा के सदस्य आंदोलन करनेलिए बाध्य होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >